आज कल जो ब्यक्ति यूट्यूब और इंटरनेट पर एक्टिव हैं उन्हें ब्लॉगिंग शब्द से परिचय जरूर है। और थोड़ी बहुत ज्ञान इस बात का है के ब्लॉगिंग एक बढ़िया साधन हैं ६ अंक या फिर उससे ज्यादा की रोजगार प्राप्त करने के लिए। परन्तु नहीं जानते हैं दर असल ये चीज़ है क्या ? तो इस आर्टिकल में आप जानेंगे ब्लॉगिंग आखिर है क्या और इसको कैसे कर सकते हैं ?
Table of Contents
Blogging
ब्लॉग क्या है - ये दर असल एक तरह का किताब है जिसमे लेखक एक या एक से अधिक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। इस में लेखन की स्वाद आम तौर पर बहुत ही साधारण रहता है। ये किताब ऑनलाइन उपलब्ध रहता हैं जिसे लोग ब्राउज़र के एड्रेस बार में लिख कर पढ़ने आते हैं। इस किताब को लिखने की प्रक्रिया को ब्लॉगिंग कहते हैं। किताब दर असल एक वेबसाइट होता है।
मिसाल के तौर पर : ये जो वेबसाइट अभी आप देख रहे हैं पढ़ रहे हैं, ये एक ब्लॉग साइट है। और इस साइट पर आपको टेक्नोलॉजी, विज्ञान, साधारण ज्ञान, राजनीति, ट्रेंडिंग न्यूज़ जैसे विषय पर ब्लॉग पढ़ने को मिलेंगे।
ब्लॉगिंग में क्या किया जाता है?
ब्लॉगिंग में आर्टिकल लिखा जाता है। आर्टिकल की खाश बात ये होती है के जैसे किताब या अख़बार में जिस प्रकार का ऑफिसियल नैरेटिव (लेख) रहता है वैसा नहीं रहता। ब्लॉग आर्टिकल को साधारण शब्दों में ऐसे लिखे जाते हैं जैसे किसी दोस्त को समझा रहे हैं।
इसका मतलब अगर आप ब्लॉगिंग करना चाहते हैं तो आपको ब्लॉग आर्टिकल लिखने होंगे।
ब्लॉगिंग क्यों करते हैं?
ब्लॉगिंग से लोगों तक जानकारी प्रदान बड़ी आसानी से किया जा सकता है। और साथ ही कम से कम मेहनत पर (सिर्फ ५ या ६ घंटे हफ्ते में) काम कर महीने को बड़ी आसानी से ६ अंक या फिर उससे ज्यादा की रोजगार किया जा सकता है।
ब्लॉगिंग कौन कर सकता है?
कोई भी जिसको लिखने में रूचि हो। हाँ ये जरूर है के लैपटॉप या डेस्कटॉप पर टाइपिंग की समझ हो। जिस भी विषय पर आर्टिकल लिख रहे हों उस विषय पर ज्ञान हो। और आर्टिकल लिखने के लिए थोड़ा बहुत समय दे सके।
ब्लॉगिंग किस विषय पर कर सकते हैं ?
ब्लॉगिंग किसी भी विषय पर कर सकते हैं। जैसे वजन कैसे घटाएं, बाल झड़ने से कैसे रोके, दमकती त्वचा कैसे पाएं इत्यादि। ब्लॉगिंग किसी एक विषय पर ही करना समझदारी है। क्यों की इससे ग्रोथ होने में काफी मदद मिलती है। इसका सबसे बड़ा कारण जो लोग एक बार आपके साइट पर पढ़ने आते हैं वो दुबारा से जरूर वापस आएंगे क्यों की उन्हें उसी विषय संबधित दूसरे जानकारी की जरुरत रहती है।
आप निम्न लिखिति किसी भी एक विषय पर ब्लॉगिंग कर सकते हैं।
- Health
- Weight loss
- Skin Care
- Festivals
- Mythology
- Online Income
- Career
- Body building
- Online Shopping
- Interior design
- Internet Marketing
- Travel or Tourist Places
- Government Jobs
और भी बहुत सारे विषय हैं जिन पर आप ब्लॉग बना सकते हैं।
ब्लॉग से पैसे कैसे कमाते हैं ?
ब्लॉग साइट से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं लेकिन जो सबसे असरदार तरीका है वो हैं निम्न लिखित :
- विज्ञापन दिखा कर।
- एफिलिएट मार्केटिंग कर
- पेड आर्टिकल लिख कर
- प्रोडक्ट रिव्यु लिख कर
- किसी दूसरे ब्लॉग को प्रमोट कर
अब आप सोच रहे हैं होंगे के आखिर कैसे विज्ञापन आप दिखाएं। विज्ञापन के लिए गूगल कंपनी की ही और एक कंपनी एडसेंस है और ये कंपनी की चार लाइन की कोड को कॉपी कर आप आपके ब्लॉग साइट पर पेस्ट कर विज्ञापन दिखा सकते हैं। एफिलिएट मार्केटिंग और एक विकल्प है रोजगार के लिए। इसमें किसी कंपनी की प्रोडक्ट को विक्वा देने में मदद करनी होती हैं और बदले में कमीशन मिलता है। ये कमीशन १५ से २० % या फिर उससे अधिक भी होता है। कल्पना करिये आपने ६०००० रूपए की एक लैपटॉप बिकवा देने में मदद की और बदले में आपको १५% कमीशन मिला। आपको विज्ञापन के कोड की तरह ही कंपनी की प्रोडक्ट के लिंक को आपको आपके साइट पर शेयर करने होंगे। और कोई अगर उस लिंक पर क्लिक करता है तो वो कंपनी प्रोडक्ट की साइट पर रेडिरेक्ट हो जाते हैं। और अगले २४ घंटे के अंदर कुछ भी खरीदते हैं तो आपको कमीशन मिलता है।
बहुत सारे लोग और कंपनी अपनी सेवाएं या फिर प्रोडक्ट को प्रचार करना चाहते हैं तो वो ब्लॉग साइट से संपर्क करते हैं उनके प्रोडक्ट या सेवाओं के बारेमे जानकारी लिखने के लिए। इससे उनको उनके प्रोडक्ट या सेवाएं के बारेमे प्रचार करने में मदद मिलता है। और बदले में एक फी वो भुगतान करते हैं।
कंपनी की किसी भी सेवा या प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले लोग अक्सर उस कंपनी की प्रोडक्ट या सेवा के बारेमे जानना चाहते हैं। आप प्रोडक्ट की रिव्यु लिख कर भी अछि खाशी धन प्राप्त कर सकते हैं।
(इस ब्लॉग सीरीज में आपको हर उस दिशा के बारेमे जानकारी प्रदान करूँगा जो ब्लॉग से रोजगार प्राप्त करने में मदद करेगा।)
ब्लॉगिंग करते कैसे हैं
ब्लॉगिंग करने के लिए एक वेबसाइट की जरुरत पड़ती है। और ये वेबसाइट आप बिलकुल निशुल्क फ्री में बना सकते हैं। गूगल कंपनी की ब्लागस्पाट ये अवसर प्रदान करता है। इस पर जैसे हम लोग ईमेल लिखते हैं ठीक उसी तरह ब्लॉग आर्टिकल लिख सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं। (इसके बारेमे विस्तार रूप से दूसरे आर्टिकल में समझेंगे)
Conclusion
तो उम्मीद हैं आपको ब्लॉग के बारेमे एक हलकी सी समझ मिली होगी। इस सीरीज में ब्लॉग के बारेमे बिस्तर रूप से समझेंगे।